मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। ‘जज्बा’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों के लिए गीत गा चुके विपिन अनेजा ने आगामी तमिल फिल्म के लिए संगीत उस्ताद ए.आर.रहमान से हाथ मिलाया है।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
अनेजा ने इससे पहले एक संगीत कार्यक्रम में रहमान के साथ प्रस्तुति दी थी। दोनों दोबारा साथ काम करेंगे, इस बार एक फिल्म के लिए।
विपिन ने कहा, “संगीत उस्ताद के लिए गाना मेरा सपना था। जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक तमिल गीत गाऊंगा, तो मैंने तुरंत हां कह दिया क्योंकि मेरे लिए संगीत किसी भी भाषा से परे है।”
वह अभिनेता जिमी शेरगिल और युविका चौधरी अभिनीत फिल्म के लिए भी गा चके हैं।
dharmpath.com dharmpath