मुंबई,12 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी बेटी की नाक की सर्जरी के लिए 30 दिन के पैरोल पर छूटे संजय दत्त ने अपने खास मित्र निर्देशक संजय गुप्ता से मुलाकात की।
इस मुलाकात से बेहद उत्साहित गुप्ता ने अपनी खुशी ट्वीटर पर जाहिर की। दोनों ने ‘मुसाफिर’, ‘जंग’ और ‘कांटे ‘ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
गुप्ता ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, “लगभग आठ वर्षों के बाद संजू मेरे सेट पर आए। समय, जीवन और किस्मत भी हमें जुदा नहीं रख पाए।”
गुप्ता ने कहा कि पूरी यूनिट के लिए वह बेहद भावनात्मक क्षण था, जब संजू उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।
मार्च 1993 में मुंबई बम धमाकों में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में संजू पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।
अपनी बेटी की स्वास्थ्य समस्या के चलते संजू ने जून में पैरोल के लिए अर्जी दी थी।
dharmpath.com dharmpath