राजकोट, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा रविवार को अपनी मंगेतर रिवा सोलंकी के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
राजकोट, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा रविवार को अपनी मंगेतर रिवा सोलंकी के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम गुजरात लॉयन्स का महत्वपूर्ण हिस्सा जडेजा अपनी शादी की वजह से शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाए।
जडेजा और रिवा की सगाई पांच फरवरी को हुई थी। रिवा दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
जडेजा की शादी में भारतीय टीम के और गुजरात की टीम से कई खिलाड़ियों के शामिल होने की खबरें हैं।
dharmpath.com dharmpath