‘जनता गैराज’ में साईं कुमार जूनियर एनटीआर के पिता की भूमिका में

हैदराबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर तेलुगू अभिनेता साईं कुमार आगामी तेलुगू फिल्म ‘जनता गैराज’ में जूनियर एनटीआर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग यहां सोमवार को शुरू हुई।

कोरतला शिवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, सामंथा रथ प्रभु, नित्या मेनन और उन्नी मुकुंदन भी शामिल हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “साईं कुमार एनटीआर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे और मोहनलाल एनटीआर के चाचा की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक पारिवारिक फिल्म है और इसकी कहानी साईं कुमार और मोहनलाल के बीच के रिश्ते और दोनों के बीच मतभेदों के कारण परिवार के टूटने पर आधारित है।”

एनटीआर फिल्म की शूटिंग पांच मार्च से शुरू करेंगे।

फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है और यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493