नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रशंसकों की भीड़ से घिरे रहना बॉलीवुड के कलाकारों के जीवन का हिस्सा हैं और वरुण धवन ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह अब भी इस तरह की स्थिति को संभालना सीख रहे हैं।
निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण ने ‘स्टूडेंट ऑप द ईयर’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
वरुण से जब जनता के बर्ताव के बारे में पूछा गया, तो उन्होने आईएएनएस को बताया, “इससे मुझे काफी हैरानी होती है। मैं इस तरह के व्यवहार के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन मैं इसे संभालना सीख रहा हूं।”
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ उम्मीद के मुताबिक बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, जिसके बाद निर्देशक के असफल होने की अफवाहें उड़ाई जा रही थी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण ने ट्वीट किया, “रोहित हमेशा से मेरे पसंदीदा निर्देशक रहे हैं। ‘दिलवाले’ के दौरान मैंने उनके साथ काफी अच्छा समय बिताया और आशा है कि उनके साथ काम करने का मौका फिर मिले।”
वरुण के पाश अब ‘ढिशुम’, ‘शुद्धि’ और ‘जुड़वा 2’ फिल्में हैं।
dharmpath.com dharmpath