मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ओके जानू’ अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी।
निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर यह खबर साझा की।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओके जानू’ तमिल हिट फिल्म ‘ओके कनमनी’ का रीमेक है।
फिल्म लिव-इन रिश्तों पर आधारित है और इसकी कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।
dharmpath.com dharmpath