मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘कैबरे’ का प्रीमियर अगले साल 9 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा।
मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘कैबरे’ का प्रीमियर अगले साल 9 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा।
‘कैबरे’ की निर्माता पूजा भट्ट ने एक बयान में कहा, “फिल्म (कैबरे) में डांस और प्यार को अनोखे अंदाज में दिखाया गया है।”
उन्होंने कहा, “हम डिजिटल प्लेटफॉर्म, जी5 पर इसका प्रीमियर करने के लिए उत्साहित हैं और हमें भरोसा है कि ‘कैबरे’ बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचेगी, जो चलते-फिरते बेहरतीन कंटेंट चाहते हैं।”
कौस्तव नारायण नियोगी द्वारा निर्देशित ‘कैबरे’ संगीतमय, अनूठी प्रेम कहानी है। इसमें ऋचा, गुलशन देवैया, एस. श्रीसंत और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ऋचा ने कहा कि ‘कैबरे’ उनकी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है।
dharmpath.com dharmpath