जनसंपर्क, ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सतना जिले के मैहर में शारदा मंदिर जाकर आदि शक्ति माँ शारदा की सपत्नीक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मैहर तथा अमरपाटन में स्वागत
जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल का मैहर तथा अमरपाटन पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शुक्ल के मैहर से रीवा जाते समय ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनको फलों से तौला भी गया।
इस मौके पर महापौर श्री शिवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर निगम श्री रिपुदमन सिंह, पूर्व विधायक श्री रामखेलावन पटेल सहित अनेक जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath