|
भोपाल : जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देश के जाने-माने स्तम्भकार, साहित्यकार तथा पत्रकार श्री खुशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने श्री खुशवंत सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि देश ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक निर्भीक पत्रकार को खो दिया है। उन्होने कहा कि स्वर्गीय खुशवंत सिंह के पत्रकारिता में अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।
जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
|