जनसम्पर्क साख समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आज

laxmikant-sharmaजनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा करेंगे पुरस्कार वितरण

जनसम्पर्क संचालनालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति मर्यादित भोपाल द्वारा सदस्यों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह मंगलवार 17 सितम्बर को आयोजित किया गया है। प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। जनसम्पर्क आयुक्त श्री राकेश श्रीवास्तव अध्यक्षता करेंगे। समारोह शाम 6 बजे मानस भवन में होगा।

इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन होगा। इसके पहले संस्था की 22 वीं वार्षिक साधारण आम सभा संचालनालय के सभागार में दोपहर 1.30 बजे से होगी।

समारोह में समिति के सदस्यों के प्रतिभावान 35 बच्चों और संचालनालय के इस वर्ष के सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष पाँचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493