जन्मदिन की पार्टी में डॉउने जूनियर ने गाना गाया

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डॉउने जूनियर ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर मेहमानों के लिए गाना गाया। रॉबर्ट इस महीने 50 साल के हो गए।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म ‘आइरन मैन’ के अभिनेता ने पहले रॉक बैंड ‘डुरैन डुरैन’ और फिर जैज रॉक बैंड ‘स्टीले डैन’ के साथ गाना गाया।

‘द लेट लेट शो’ पर रॉबर्ट ने कहा, “यह बड़ी बात थी। मेरे पास दो बैंड थे। मैंने ‘डुरैन डुरैन’ के साथ और फिर ‘स्टीले डैन’ के साथ गाना गाया।”

हालांकि, जैसा वह चाह रहे थे, गाना उतना अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उनके मन में मंच का डर समाया हुआ था।

उन्होंने कहा, “मैं शब्द भूल गया क्योंकि मैं ‘स्टीले डैन’ के साथ मंच साझा करने को लेकर थोड़ा उत्साहित था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493