जन्मदिन पर शाहरुख को सलमान ने सिखाए ‘सुल्तान’ के ‘मूव्स’

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 50वें जन्मदिन के मौके पर एक और सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों को उनके खास अंदाज के लिए जाना-जाता है।

सलमान ने शाहरुख को अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के मूव्स सिखाए। शाहरुख ने यह बात ट्विटर पर लिखी, उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो साझा की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “जन्मदिन पर भाई ने सिखाए सुल्तान के मूव्स” तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को खुशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने एक अन्य तस्वीर साझा करते हुए सलमान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का प्रचार किया है।

दोनों ने एक साथ ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘कुछ-कुछ होता है’ में काम किया है। दोनों के बीच टकराव की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बाद दोनों इफ्तार पार्टी और अन्य कार्यक्रमों में एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।

सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ प्रदर्शित होने के वक्त शाहरुख ने फिल्म का समर्थन किया। दूसरी और सलमान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजन में शाहरुख की सफलता की कहानी का उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493