मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर अपनी शुरुआत की।
कैटरीना के पेज को पहले ही 3,000,000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत श्वेत और श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) तस्वीर लगाई है, और उनकी कवर फोटो की पृष्ठभूमि समुद्र तट है।
‘फितूर’ की अभिनेत्री ने अपनी एक वीडियो भी साझा की और इसका शीर्षक उन्होंने लिखा ‘लेट्स डू दिस!’। यह वीडियो उनकी टाइमलाइन के शीर्ष पर है।
उल्लेखनीय है कि 27 सेकंड के इस वीडियो में कैटरीना सफेद रंग की टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, “तो मैं यहां, आज मेरा जन्मदिन है, तो आप मुझे बधाई दे सकते हैं।”
कैटरीना आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath