जन्माष्टमी पर घर को याद करेंगी ईशा सिंह

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘इश्क का रंग सफेद’ में धानी का किरदार निभाने वाली ईशा सिंह जन्माष्टमी के त्योहार पर शूटिग के चलते अपने गृहनगर भोपाल नहीं जा सकतीं।

ईशा स्वभाव से काफी धार्मिक हैं। वहीं गृहनगर में होने वाले जन्माष्टमी त्योहार से उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। वह याद करती हैं कि वहां वह किस तरह यह त्योहार मनाती थीं। हालांकि ईशा इस साल वहां नहीं जा सकतीं, क्योंकि मुंबई में उनके शो की शूटिंग चल रही है।

ईशा ने कहा, “मेरा परिवार भगवान कृष्ण का भक्त है और हम जन्माष्टमी पर भोपाल में बड़े स्तर पर यह जश्न मनाते हैं। हर साल हम पूजा का आयोजन करते हैं और करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को बुलाते हैं।”

उन्होंने बताया, “मेरी मां प्ले स्कूल चलाती हैं। मैं मिठाई बांटती हूं और बच्चों के साथ भी जश्न मनाती हूं। पहली बार मैं इस अवसर पर अपने परिवार से दूर हूं।”

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इश्क का रंग सफेद’ में धानी नामक युवा विधवा की कहानी है, जहां विप्लव (मिशल रहेजा) उससे प्यार लगने लगता है और वह धानी से शादी करने के लिए रूढ़िवादी विचारों के खिलाफ जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493