‘जबरिया जोड़ी’ के लिए उत्साहित हूं : सिद्धार्थ

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ पांच वर्ष बाद काम करने पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि सब कुछ अब भी वैसा ही है। उनका कहना है कि वह आगामी फिल्म में ‘ऊर्जावान और पागलपन’ से भरी यात्रा के लिए उत्साहित हैं।

सिद्धार्थ और परिणीति की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ की रिलीज को शुक्रवार को पांच वर्ष पूरे हो गए हैं।

‘एक विलेन’ अभिनेता ने ट्वीट कर परिणीति के साथ वर्ष 2014 की फिल्म और आगामी फिल्म की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “तब और अब! ‘हंसी तो फंसी’ का पांच साल का जश्न पूरा हुआ। ‘जबरिया जोड़ी’ के हमारे ऊर्जावान सफर के लिए उत्साहित हूं। इतना बदलाव आ गया है, और अभी भी सब कुछ वही है! परिणीति चोपड़ा।”

‘जबरिया जोड़ी’ दुनिया भर में 17 मई को रिलीज होगी। इसमें बिहार के ‘पकड़वा विवाह’ (दूल्हे का अपहरण) को दिखाया जाएगा।

बालाजी टेलीफिल्म्स और शैलेश आर. सिंह के कर्मा मीडिया और एंट के बैनर तले एकता कपूर द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493