भोपाल– मप्र कांग्रेस के 16 जुलाई के प्रस्तावित मप्र बंद को असफल करने की योजना में भाजपा ने बड़ी विजय हासिल कर ली है.जबलपुर उच्च न्यायालय में दायर याचिका के तहत न्यायालय ने आदेश आज पारित भी कर दिये.यदि बंद के दौरान किसी भी तरह की तोड़-फोड़ की जाती है या कोई नुक्सान होता है तो नुकसान की भरपाई कांग्रेस पार्टी करेगी.
भले ही कांग्रेस के बंद को कमजोर करने के लिए भाजपा द्वारा यह उठाया कदम है लेकिन राष्ट्रहित में एक अच्छी पहल हो गयी है.अब कोई भी राजनैतिक पार्टी बंद आयोजन के दौरान एतिहात बरतेंगी.
dharmpath.com dharmpath