जबलपुर : जदयू निकालेगा ‘जनसमस्या निवारण रथ’

जबलपुर, 20 फरवरी –मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी द्वारा जबलपुर के सभी वार्ड में उम्मीदवार उतारने के साथ पूरे जिले में जन समस्या निवारण के लिए रथ निकालने का फैसला लिया गया है। जदयू के प्रदेशाध्यक्ष सूरज जायसवाल ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा, “स्थानीय प्रशासन और सत्ताधारी लोगों ने जिले को विकास के मामले में 20 वर्ष पीछे कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, रोजगार आदि के मामले में जिला पिछड़ा हुआ है, नगर निगम और स्मार्ट सिटी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।”

जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, “विकास के मामले में सभी स्तरों पर आमजन के साथ छल किया जा रहा है, जिसे जनता के बीच जाकर उजागर करना आवश्यक हो गया है। इसके लिए ‘जनसमस्या निवारण रथ’ संपूर्ण जिले में निकाला जाएगा।”

उन्होंने कहा कि जदयू ने तय किया है कि आगामी नगर निगम के चुनाव में जबलपुर नगर निगम के सभी वार्डो में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भी आवंटित किए गए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493