जबलपुर-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। खान के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। जबलपुर के हनुमानताल थाना पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि घटना मध्य प्रदेश के बाहर की बताई जा रही है, इसलिए पुलिस अब प्रकरण को आगे की जांच के लिए संबंधित राज्य की पुलिस को भेजेगी।
पुलिस के अनुसार मामला 45 वर्षीय शवाब खान की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हनुमानताल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सीएसपी हेमंत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समाज, अधिवक्ताओं और महाकौशल लॉ एसोसिएशन द्वारा पिछले चार दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath