जबलपुर:3 दुकानों में लगी भीषण आग

जबलपुर-जबलपुर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके गंजीपुरा मार्केट में अचानक 3 दुकानों में आग लग गई। निचली मंजिल में लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी तीन मंजिल बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। यही नहीं आग का विकराल रूप उस समय देखने मिला जब आग ने अपने बगल वाली दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही ये आग पीछे से 3 घरों तक पहुंच गई। जिसके बाद आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि ये घटना लगभग आज सुबह 6 बजे के आसपास की है। वही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी बेकाबू हो गई थी उस पर काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस जगह आग लगी थी वह काफी घना एरिया है। लिहाजा यहां पर फायर ब्रिगेड को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वही 4 घंटे हो चुके है। लेकिन अब तक इस पर काबू नही पाया जा सका।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493