रियो डी जेनेरियो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील की एक अदालत ने स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार की संपत्ति जब्त करने के फैसले को कायम रखा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को न्यायाधीश रोबटरे डा सिल्वा ओलिवेरा ने पिछले फैसले के खिलाफ की गई अपील को खारिज कर दिया।
इस बीच नेमार की पिछले साल सितंबर में जब्त की गई संपत्ति (19.27 करोड़ रियाल) में ब्याज के 40 लाख रियाल और जुड़ गए।
नेमार पर 2011 से 2013 के बीच 6.36 करोड़ रियाल के कर चोरी का आरोप है। इस राशि में अधिकांश हिस्सा बार्सिलोना के साथ हुए विवादित करार से संबद्ध है।
dharmpath.com dharmpath