..जब क्रिसी तेगेन को पति की सह-कलाकार से ईष्र्या हुई

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल और लेखिका क्रिसी तेगेन का कहना है कि उनके पति जॉन लीजेंड के संगीत वीडियो के सेट पर उन्हें उनकी सह-कलाकार से ईष्र्या हुई।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉडल ने ट्विटर पर इस घटना के बारे में जिक्र किया।

32 वर्षीय मॉडल ने कहा कि एक बार जब उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर उन्हें एक महिला के साथ दोस्ताना अंदाज में देखा तो वह परेशान हो गई। यह एंड्र्यू 3000 के साथ लीजेंड के गीत ‘ग्रीन लाइट’ की शूटिंग के दौरान हुआ।

तेगेन ने ट्वीट किया, “मजेदार, मैं वीडियो सेट पर ईष्र्या से भर गई और इस वजह से लोगों के समूह से दूर हो गई।”

लीजेंड और तेगेन की मुलाकात म्यूजिक वीडियो ‘स्टीरियो’ के साथ हुई थी। उनकी वर्ष 2013 में शादी हुई। उनके दो बच्चे लूना और माइल्स हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493