..जब जिमी किमेल पर्यटकों को ले दर्शकदीर्घा में पहुंचे

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान मेजबान जिमी किमेल पर्यटकों के एक समूह को लेकर दर्शकदीर्घा के बीच पहुंच गए।

इन पर्यटकों के हाथों में सेल्फी स्टिक थीं और ये अभिनेताओं को देखक खासे उत्साहित लग रहे थे।

किमेल ने पर्यटकों को थिएटर में लाने से पहले लाइटें बंद करने का आग्रह किया और दर्शकों से मौन रहने को कहा।

इसके बाद किमेल ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा, ‘डॉल्बी थिएटर में आपका स्वागत है।”

इसके बाद किमेल ने इन पर्यटकों को निकोल किडमैन, ओक्टाविया स्पेंसर और रेयान गोसलिंग जैसे कई सितारों से भी मिलवाया।

एक मजेदार पल वह भी रहा जब किमेल ने पर्यटकों को रेयान की आंखों में नहीं देखने को कहा। किमेल ने अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन से अपने चश्मे एक पर्यटक को देने को कहा और वह तैयार भी हो गईं।

पर्यटकों का यह कारवां जब दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रिप के पास से गुजरा तो किमेल ने मजाकिया लहजे में कहा कि यह ‘ओवररेटेड’ अभिनेत्री हैं, जिसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रिप को ‘ओवररेटेड’ अभिनेत्री कहते हुए उन पर निशाना साधा था, क्योंकि मेरिल स्ट्रिप ट्रंप की नीतियों और उनके बयानों को लेकर उनकी आलोचना कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493