..जब जेडन स्मिथ के लिए प्रॉम परेशानी का सबब बना

लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)।अमेरिकी अभिनेता एवं गायक जेडन स्मिथ का कहना है कि उन्हें अपनी प्रेमिका के साथ प्रॉम (सामूहिक नृत्य) में शामिल होना बहुत परेशानी भरा मालूम पड़ा।

स्मिथ ने ‘डब्ल्यू’ पत्रिका को बताया, “वास्तविक प्रॉम (मेट गाला की अपेक्षा) ज्यादा परेशानी भरा था क्योंकि आपकी प्रेमिका के साथ आपसे उम्मीदें की जाती है कि प्रॉम कुछ ऐसा होना चाहिए, प्रेमी को इस तरह से एक्ट करना चाहिए आदि।”

उन्होंने कहा, “मेट गाला में मैं आजाद पंक्षी की तरह था और मैंने सच में खूब मजा किया, लेकिन प्रॉम सच में परेशान कर देने वाला रहा। प्रॉम के लिए मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पिछले महीने मेट गाला में 19 वर्षीय स्मिथ ने अपने अनोखे प्रॉप से सबका ध्यान आकर्षित किया, जो उनके नए अल्बम ‘सायर’ के लिए एक फ्रेम्ड गोल्ड रिकॉर्ड था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493