…जब ड्वेन की बेटी ने लगाया पापा को नेल पेंट

लॉस एंजेलिस, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके नाखूनों पर लाल रंग का नेल पेंट नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटी की फरमाइश पर उन्होंने यह पेंट लगवाया है।

ड्वेन (46) ने हाल ही में अपने ढाई साल की बेटी जैसमिन लिया के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके नाखूनों पर लाल नेल पेंट दिख रहा है।

इस इंस्टाग्राम पोस्ट में जॉनसन ने कहा कि वह अपनी बेटी को ना नहीं कह सके।

जॉनसन ने कहा, “बेटी ने कहा कि डैडी आपको नेल पेंट लगाने की जरूरत है। आपको सच में नेल पेंट लगाने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493