नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के हरियाणवी गीत ‘चुल’ से सभी के दिलों पर राज करने वाले हरियाणवी गायक और रैपर फाजिलपुरिया अपने जन्मस्थान के प्रचार के लिए उत्साहित हैं उनका कहना है कि वह जब तक काम करेंगे अपनी देशी भाषा में गाएंगे।
फाजिलपुरिया ने आईएएनएस से कहा, “मैं बॉलीवुड में हरियाणवी गीत का प्रचार कर रहा हूं। यहां तक की आगे भी मेरे गीत हमेशा हरियाणवी में होंगे। मैं जब तक काम करूंगा हरियाणवी में गाऊंगा, क्योंकि मैं अपनी भाषा को बड़े और मजबूत स्तर पर लाना चाहता हूं।”
फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है, उन्होंने कहा, “पंजाबी (गीत) के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले हैं। यह हरियाणवी गीतों के लिए मुश्किल है। कोई भी हरियाणा का गाना पसंद नहीं करता। मैंने इसका प्रचार करने की कोशिश की और मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मेरा प्रयास सफल रहा।”
यह पूछे जाने पर कि हरियाणवी गीतों को एक तरफ क्यों कर दिया गया है इस पर फाजिलपुरिया ने कहा, “शायद लोग इसमें अच्छा काम नहीं करते हैं। जब हनी सिंह ने हरियाणवी (पार्टी ऑल नाइट) गाया, तो लोगों ने इसे पसंद किया, इसलिए अगर कोई अच्छा काम करता है तो लोग सुनते और तारीफ करते हैं।”
गीत ‘चुल’ के बाद उन्होंने ‘2 मेनी गर्ल्स’ और ‘पार्टी बाय फाजिलपुरिया’ जैसे दो गीत गाए हैं।
dharmpath.com dharmpath