जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलते रहेंगे:राकेश टिकैत

 ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर किसानों के मुद्दों को लेकर बुलाई गई महापंचायत में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए।

नई दिल्ली – जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलते रहेंगे। सरकार पुलिस बल का प्रयोग करती रहती है। बिना पुलिस बल के कोई आंदोलन होता है। बिना पुलिस बल के तो समझौते होते हैं। हमारी रणनीति यह है कि हम जल्दी ही मीटिंग करेंगे और इस पर आगे का फैसला लेंगे। जहां किसानों को रोका जा रहा है, हम वहां से ही आंदोलन करेंगे। यहां जो भी निर्णय होगा, हम सब बैठकर उसी पर कार्य करेंगे।

अधिकारियों को चाहिए कि वे बैठकर किसानों से बातचीत करें। देश में सब चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन किसानों की जमीन के सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़ रहे? क्या किसान की जमीन सस्ती हो जाएगी? यह एक बड़ा मुद्दा है, और अगर सरकार इसका समाधान नहीं करती है तो आंदोलन पूरे देश में चलेंगे। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग मुद्दे हैं, जैसे यहां भूमि अधिग्रहण का मुद्दा, तो कहीं एमएसपी गारंटी कानून, फसलों के दाम, और जंगलों के मुद्दे हैं। कुछ स्थानों पर छात्रों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं। हर जगह पर इन मुद्दों के समाधान के लिए समितियां बनी हुई हैं। यहां गौतमबुद्ध नगर में भी इससे संबंधित मुद्दे हैं। सरकार को इन सभी मुद्दों पर किसानों से बातचीत करनी चाहिए और हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493