..जब तमन्ना बनीं छात्रा

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगू रीमेक ‘क्वीन’ के साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने स्कूल की यात्रा के दौरान बचपन की यादों में खो गईं।

उन्होंने गुरुवार को मानेकजी कूपर में वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया और वर्तमान स्नातक बैच की छात्रा बन गईं।

स्कूल जाकर उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने ‘क्वीन’ के कुछ गीतों पर डांस किया, ‘बाहुबली’ पर अभिनय किया और महिला सशक्तिकरण और विशेष रूप से छात्रों के लिए शिक्षा के महत्व पर एक नाटक में शामिल हुईं।

तमन्ना ने एक बयान में कहा, “स्कूल में पढ़ने के दौरान ही मैंने महसूस किया था कि मेरा रुझान मनोरंजन उद्योग में है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493