जब दिव्यंका ने ‘बेटी’ को चौंकाया

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी रूहानिका धवन को ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर जन्मदिन से पहले पार्टी देकर चौंका दिया। वहीं उनका कहना है कि यह उनकी गुड़िया के लिए छोटा सा संकेत है।

दिव्यंका ने एक बयान में कहा, “रूही ‘ये है मोहब्बतें’ की गुड़िया है। उसके लिए मैं दुनिया की सारी खुशियों और प्यार की कामना करूंगी। यह उसे विशेष महसूस कराने के लिए छोटा-सा इशारा था और मैं खुश हूं कि उसे पसंद आया।”

रूहानिका टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ से चर्चित हुई है। वह 25 सितंबर को 8 साल की हो गई है। वहीं अभिनेत्री ने 23 सितंबर को उसके जन्मदिन से पहले यह जश्न मनाया।

प्रोडक्शन हाउस से एक सूत्र के अनुसार, जब रूहानिका स्कूल से स्टार प्लस के सेट पर पहुंची तो दिव्यंका ने रूहानिका को हैरान कर दिया।

सूत्र ने बताया, “रूही को सुंदर गुलाबी रंग की ड्रेस पहनने के लिए कहा गया और दिव्यंका ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और कमरे में ले गई, जो उनके लिए सजाया गया था यह क्षण रूही के लिए खुशी और उत्साह से भरा था।”

रूहानिका ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “मुझे बहुत खूबसूरत सरप्राइज मिला है और मैं बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493