मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अपने दो प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
दिव्यांका के साथ यहां स्टार परिवार अवार्ड्स की मेजबानी करते हुए अभिनेता श्रवण रेड्डी दिव्यांका के साथ होने पर घबरा गए।
श्रवण ने एक बयान में कहा, “दिव्यांका के साथ होने पर मैं बहुत घबरा गया, क्योंकि वह बहुत ही खूबसूरत हैं और दिल भी बहुत अच्छी इंसान हैं। जब से मैंने उनका प्रदर्शन देखा है, तब से मैं उनका प्रशंसक हूं।”
श्रवण ‘दोस्ती. यारियां..नादानियां’ में नील का किरदार निभा रहे हैं।
ऐसा ही कुछ ‘निशा और उसके कजिन्स’ में कबीर कुमार की भूमिका निभा रहे मिस्कत वर्मा के साथ भी हुआ।
मिस्कत ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका की सह-कलाकार मिहिका वर्मा के भाई हैं। मिस्कत ने जब मिहिका को बताया कि वह दिव्यांका के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, तो उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार समारोह में उन्हें दिव्यांका से जरूर मिलवाएंगी।
मिस्कत ने दिव्यांका से लंबी बातचीत की और उस समय हैरान रह गए जब मिहिका के कहने पर दिव्यांका ने उन्हें मंच पर चुंबन किया।
दिव्यांका ने एक बयान में कहा, “मिहिका मेरे लिए बहन जैसी है और उनके भाई मिस्कत प्यारे इंसान हैं। मिहिका ने मुझे कई बार बताया कि वह मेरे बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन हमें कभी मुलाकात का मौका नहीं मिला। इसलिए मैंने उन्हें हैरान करने के बारे में सोचा। उनकी मुस्कान अनमोल है।”
स्टार परिवार अवार्ड्स का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर 14 जून को होगा।
dharmpath.com dharmpath