..जब देशना ने बिग बी को लुभाया

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। बाल-कलाकार देशना दुगाड उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गईं, जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनकी प्रशंसा की।

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। बाल-कलाकार देशना दुगाड उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गईं, जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनकी प्रशंसा की।

देशना आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में बिग बी के साथ दिखाई देंगी।

देशना ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, “फिल्म में मेरे लिए कुछ एक्शन सीन्स थे और मिस्टर बच्चन मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि वह मुझसे बेहद प्रभावित हैं।”

बाल-कलाकार ने कहा, “मैं बहुत खुश हुई और बदले में उनके पैर छुए। शूटिंग शुरू होने से पहले हर रोज मैं ऐसा ही करती थी। बच्चन सर से इतनी तारीफ मिलना मेरी जिन्दगी का सबसे बेहतरीन क्षण था।”

देशना आगामी शो ‘मरियम खान-र्पिोटिंग लाइव’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह आठ वर्षीया मरियम की भूमिका निभा रही हैं।

इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493