जब ‘नच बलिए 7’ में रोहित ने सुजा लिया चेहरा

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। लगता है फिल्म निर्माता रोहित नाग डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ को ज्यादा ही गंभीरता से ले रहे हैं। कहा गया कि इसमें अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या सखुजा संग एक डांस प्रस्तुति के लिए उन्होंने स्वयं को तमाचे मार मारकर अपना चेहरा सुजा लिया।

शो के सेट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, रोहित-ऐश्वर्या आने वाली कड़ी में एक जबर्दस्त प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति के आखिर में रोहित को स्वयं को कसकर तीन थप्पड़ लगाने हैं।

सूत्र ने एक बयान में कहा, “थप्पड़ मारने का अभिनय करने की बजाय उन्होंने वास्तव में खुद को थप्पड़ लगाए। यह इतने जोरदार थे कि उनका चेहरा सूज गया।”

शो के जज अभिनेत्री प्रीति जिंटा, लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मरजी पेस्टोंजी रोहित को मंच पर ऐसे देखकर हैरान थे।

सूत्र ने कहा, “उन्होंने (जज) उनसे कहा कि वह असल में ऐसा करने की बजाय ऐसा करने का अभिनय कर सकते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493