..जब निक कैनन के बेटे ने चकमा देकर कुत्ता खरीदा

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)।अमेरिकी टीवी शो होस्ट निक कैनन के सात साल के बेटे मोरक्कन ने पिता को चकमा देकर एक कुत्ता ऑनलाइन खरीदा।

यह उस समय हुआ, जब गायिका मारिया कैरी ‘जिमी किमेल लाइव’ शो में बतौर गेस्ट आई थी और कैनन घर पर बैठकर यह शो देख रहा था।

कैनन ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, वह छोटा जरूरत है लेकिन मास्टमाइंड है।

कैनन ने कहा, “वह मेरे पास मासूमियत के साथ आया और कहा कि डैड मैं भूल गया लेकिन आपको बताना चाहता था, मुझे आपके सेल फोन नंबर की जरूरत थी और मैंने पूछा, क्यों? मैं तो यहीं हूं और उसने कहा, नहीं मैं आपको अपने आईपैड से फोन करना चाहता था और इस तरह मैंने उसे अपना फोन नंबर दिया और अपने काम में लग गया।”

उन्होंने कहा, “और इसके 15 मिनट बाद मेरे फोन की घंटी बजी और उधर से किसी ने कहा कि हां, आपका नया गोल्डन रिट्रीइवर (कुत्ते की नस्ल) तैयार है।”

कैनन ने कहा कि उनका छोटा बेटा टेक्नोलॉजी के मामले में जीनियर है।

उन्होंने कहा, “उसने मेरे सारे कोड, पासपोर्ड सब क्रैक कर लिए। उसे मेरा पेपाल, अमेजॉन सबका पासवर्ड पता है और उसने इसे अपनी चीजें खरीदने के लिए इस्तेमाल किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493