..जब पेरिस में ग्रांट की पत्नी का टैक्सी चालक ने किया था अपहरण

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता ह्यूग ग्रांट का कहना है कि उनकी पत्नी अन्ना एबरस्टीन का पेरिस में एक टैक्सी चालक ने उस समय अपहरण कर लिया था जब उन्होंने सवारी के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 57 वर्षीय अभिनेता ने ‘लेट नाइट विद सेथ मेयर्स’ में इस वाकये का जिक्र किया, जहां उन्होंने स्वीकार किया कि किराए का भुगतान करने में असमर्थ होने के चलते उन्हें इससे दो-चार होना पड़ा।

ग्रांट ने पिछले महीने केन्सिंगटन में स्वीडिश निर्माता अन्ना (39) से शादी की थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए पेरिस गए थे।

ग्रांट ने मेयर्स से कहा कि अन्ना के साथ टैक्सी में बैठने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके पास 5.30 पाउंड किराया देने के लिए कोई नकद नहीं है और इसलिए चालक से उन्होंने कैश मशीन के पास ले जाने के लिए कहा।

वहां पहुंचने पर पता चला कि कैश मशीन काम नहीं कर रही।

ग्रांट की पत्नी टैक्सी में ही बैठी हुई थीं। अभिनेता ने उनसे टैक्सी से उतरने के लिए कहा, इस पर चालक ने कहा, “तुम क्या कर रहे हो?”

अभिनेता ने चालक से कहा कि मशीन काम नहीं कर रही है, तो हम भुगतान नहीं कर सकते। इस पर चालक ने तुरंत टैक्स चला दी जबकि अन्ना उसमें बैठी हुई थी।

ग्रांट ने मजाक में कहा, “पेरिस में हमेशा मेरी टैक्सी चालकों से लड़ाई होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493