जब प्रभु देवा को देख वरुण धवन के रोंगटे हुए खड़े

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ‘स्ट्रीट डांस 3डी’ के लिए कोरियाग्राफर-अभिनेता प्रभु देवा, मशहूर गाने ‘मुक्काला मुकाबला’ को फिर से बनाने की तैयारी में जुटे हैं। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि प्रभु देवा को डांस करते हुए देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे।

वरुण ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, “25 सालों बाद वापसी। प्रभु देवा के इस मैजिक को आप सभी के देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। उन्हें देखने के दौरान मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे और अब मैं चूप रहूंगा। ‘स्ट्रीट डांस 3।”‘

‘स्ट्रीट डांस 3डी’ एक डांस ड्रामा है जिसे रेमो डि सूजा निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने ‘एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्मों को भी बनाया है।

‘स्ट्रीट डांस 3डी’ साल 2020 के जनवरी में रिलीज होगी। भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा इसके निर्माता हैं। वरुण के अलावा इसमें श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493