लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लेक लाइवली अपनी पहली बेटी को जेम्स को जन्म देते वक्त डर गई थीं, जो अब दो साल की है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इस बात का खुलासा उन्होंेने फैशन डिजाइनर ‘माइकल कोर्स’ के साथ ‘फैक्ट ऑर फिक्शन’ (सच या झूठ) गेम खेलने के दौरान किया। लाइवली ने कहा कि जब वह प्रसव में थीं तो उस दौरान उनके अभिनेता पति रेयान रेनॉल्ड्स ने 1973 के गाने ‘लेट्स गेट इट ऑन’ गाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर डॉक्टर जोरों से हंसने लगी।
लाइवली ने कहा, “जब मैं प्रसव की स्थिति में थी तो मेरे पति ने ‘लेट्स गेट इट ऑन’ गाना शुरू कर दिया।”
उन्होंने अपनी चिंता के कारणों का खुलासा करते हुए कहा, “मेरी डॉक्टर बहुत जोरों से ठहाके लगा कर हंसी जा रही थी तो मुझे लगा कि कही हमारे बच्चे को न गिरा दे।”
दंपति छह वर्षीय बेटी आइंस के भी माता-पिता हैं।
dharmpath.com dharmpath