जब बीबर ने लड़के का तौलिया उधार लिया..

मियामी, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पॉपस्टार जस्टिन बीबर को हाल ही में एक छोटे लड़के ने लज्जित होने से बचा लिया। हुआ यूं कि बीबर उत्साह में आकर समुद्र तट पर कपड़े उतार बिना तैयारी पानी में कूद पड़े और तौलिया साथ ले जाना भूल गए।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लागुना समुद्रतट पर बीबर इतने उत्साह में आ गए कि उन्होंने आव देखा न ताव, कपड़े उतारे और पानी में कूद पड़े और अजीब परिस्थिति में लज्जित होने से बाल बाल बचे।

पानी में कूदने के कुछ देर बाद बीबर को ख्याल आया कि उनके पास तन ढकने के लिए तौलिया नहीं है। बीबर की खुशकिस्मती थी कि वहां मौजूद एक छोटे लड़के ने उन्हें अपना तौलिया उधार दिया, जिसकी बदौलत बीबर पानी से निकल कर वापस अपने कपड़े पहन सके।

बाद में बीबर ने अपने मददगार छोटे लड़के के साथ फोटो भी खिंचवाई और इंटरनेट पर शेयर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493