..जब बीयर नहीं खरीद सके टॉम हॉलैंड

लॉस एंजेलिस, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्पाइडर मैन : होमकमिंग’ के अभिनेता टॉम हॉलैंड (21) को ‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर’ की शूटिंग के दिनों में रात में बार जाकर बीयर खरीदने के लिए ‘थोर’ के अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का सहारा लेना पड़ा था।

‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हेमसवर्थ ने कहा, “वे लंबे दिन थे और हम ‘अवेंजर्स..’ के फिल्मांकन के बाद बीयर पीने के लिए जाते थे।”

उन्होंने कहा, “जब टॉम हॉलैंड क्लीन शेव्ड होते हैं, तो वह 12 साल के दिखते हैं और बार टेंडर को लगा कि बीयर खरीदने के लिए उनकी उम्र काफी कम है, इसलिए हमें उनके लिए बीयर खरीदनी पड़ता था। तो भले ही वह अवेंजर हो सकते हैं और दुनिया को बचा सकते हैं, लेकिन वह बीयर खरीदने के लिए उतने बड़े नहीं दिखते।”

फिल्म ‘अवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर’ भारत में 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

फिल्म में हॉलैंड और हेम्सवर्थ के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, स्कार्लेट जोहॉनसन, क्रिस प्रैट और जो सैल्डाना भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493