लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के उस वक्त होश उड़ गए, जब वह रसोई में खड़ी थी और किसी ने उन्हें पीछे से आकर डरा दिया।
वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह रसोई में कुछ पकवान बनाने में व्यस्त हैं और तभी पीछे से एक शख्स धीरे से आकर उनके कान में हैलो बोलता है और वह डर से कूद पड़ती हैं।
ब्रिटनी ने इस मीडियो के साथ लिखा, “भगवान की कसम खाकर कहती हूं, घर में कहीं भी सुरक्षित नहीं हूं।”
dharmpath.com dharmpath