जब मंच पर लड़खड़ाई ब्रिटनी

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को पिछले दिनों उस वक्त शर्मसार होना पड़ा जब एक प्रस्तुति के दौरान वह मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़ीं।

ब्रिटनी के साथ ऐसा वाकया पहली बार हुआ।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत ज्यादा उछल-कूछ भी नहीं कर रही थी, जब मैं गिरी। मैं बस मंच पर इधर उधर घूम रही थी। मैंने कितनी प्रस्तुतियां दी हैं, लेकिन कभी मंच पर नहीं लड़खड़ाई थी। यह मेरे लिए काफी शर्मनाक था।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मंच पर गिरने से ब्रिटनी को हड्डियों में चोट पहुंची है, जिसके कारण उन्हें लॉस वेगास स्थित अपने घर में तीन महीने आराम करना होगा।

ब्रिटनी को एक अमेरिकी टीवी टॉक शो में बांए पैर पर मेडिकल बूट पहने देखा गया, जहां उन्होंने कहा, “मेरी हड्डियों में चोट पहुंची है, तो कुछ समय तक कार्यक्रम नहीं कर पाउंगी। मैं तीन महीने के लिए लॉस वेगास जा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493