जब मार्टिन ने खुद को असहाय महसूस किया

लॉस एंजेलिस , 27 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मार्टिन शीन का कहना है कि वह उस समय बहुत असहाय महसूस कर रहे थे, जब वर्ष 2011 में उनके बेटे चार्ली शीन को हिट श्रृंखला ‘टू एंड ए हाफ मेन’ से निकाले जाने के बाद को सार्वजनिक तौर पर असफलता और निराशा का सामना करना पड़ा था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 74 वर्षीय मार्टिन ने बताया कि चार्ली को ऐसे बुरे हालात से गुजरते देखना दुखद था, लेकिन वह अपने बेटे के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे।

चार्ली को शो से निकाले जाने के समय के बारे मार्टिन ने कहा, “वह उस समय बुरे दौर से गुजर रहा था, हम ज्यादा कुछ करने में असहाय थे। हम सिर्फ उसके लिए प्रार्थना कर सकते थे।”

उन्होंने बताया, “आपको बहुत सारी चीजों को लेकर सचेत रहना पड़ता है, जिनके लिए जनता सचेत नहीं है। उस समय वह बहुत निराश था। वह वे काम कर रहा था, जिससे उसे लगता था कि वह निराशा से बाहर निकल सकेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493