जब रसेल ने चेरी को एड शीरन की मंगेतर कहा..

लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रसेल क्रो को लगता है कि गायक एड शीरन और उनकी प्रेमिका चेरी सीबोर्न ने सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रसेल (53) ने रेडियो शो फिट्जी एंड विप्पा में चेरी सीबोर्न को शीरन की मंगेतर कहा, जबकि दोनों की शादी का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम अपने कुछ खास दोस्तों के जरिए दोस्त बने वह उस दौरान टूर पर था और मेरे यहां रहने आया था। हम बहुत जल्दी दोस्त बन गए और वह अपनी मंगेतर के साथ भी कई बार आ चुका है।”

‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ ने शीरन के स्टाफ से संपर्क किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493