..जब रीटा ओरा इनसिक्योर हुईं

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा का कहना है कि जब उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया तो वह काफी इनसिक्योर हो गई थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रीटा ने ‘हार्पर बाजार’ पत्रिका दिए साक्षात्कार में उस पल को याद किया जब उनके म्यूजिक की आलोचना की गई थी।

उन्होंने कहा, “मैं उस दौर से गुजर रही थी, जब मैं कोई भी गाना बनाती दी और उसकी आलोचना होती थी। इससे बहुत विवाद होता था और इससे मैं इंटरनेट की ताकत को समझ सकी।

ओरा ने कहा, “इससे पहले मैं सिर्फ तस्वीरों और अन्य चीजों को लेकर ही आलोचना झेल चुकी है लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन जब मेरे म्यूजिक लेकर मुझे निशाना बनाया जाना शुरू हुआ तो मैं बहुत इनसिक्योर हो गई।”

रीटा ओरा कहती हैं कि उनका म्यूजिक उनके लिए उनके बच्चे की तरह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493