..जब रॉबी विलियम्स ने सरोगेट बेबी की खबर छिपाई

लॉस एंजेलिस, 9 सितंबर (आईएएनएस)। गायक रॉबी विलियम्स और पत्नी आयदा फिल्ड ने अपनी सरोगेट बेबी कोको की खबर संगीत उद्योग के दिग्गज साइमन कॉवेल और उनके ‘एक्स फैक्टर’ सहयोगियों से छिपाए रखी।

‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, साइमन (58) और उनके आईटीवी सहयोगी इस खबर से बिलकुल अंजान थे और उन्हें नहीं पता था कि यह जोड़ी अपने जीवन में नए मेहमान का इंतजार कर रही है।

जोड़े ने शुक्रवार को इंस्टागराम पर नए मेहमान कोलेट जोसेफीन विलियम्स यानी कोको के आने की खबर की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493