जब रोजर फेडरर से मिलीं सैयामी खेर

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सैयामी खेर स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर से मुलाकात को लेकर काफी खुश हैं। फेडरर रिकार्ड आठ बार विंबलडन टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीत चुके हैं।

सैयामी ने रविवार रात ट्विटर पर फेडरर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “कहानी की सीख है, जब आप कुछ चाहते हैं तो आपको मिलता है। मैं फेडरर से मिली और उन्हें जीतते देखा।”

टेनिस स्टार ने रविवार को लंदन में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराकर खिताबी जीत हासिल की।

सैयामी ने वर्ष 2016 में ‘मिर्जिया’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म थी। उनके साथ इस फिल्म से अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493