नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने टेलीविजन शो में एक सुरक्षाकर्मी को उनकी बहादुरी, कर्तव्य और परिवार के प्रति समर्पण के लिए सलामी दी।
स्टार प्लस के शो ‘सबसे स्मार्ट कौन’ में वरुण और आलिया एक सुरक्षाकर्मी के परिवार और एक स्कूल प्राधानाध्यापक के परिवार को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे।
शो के दौरान जब सुरक्षाकर्मी कहता है कि उनके पेशे के कारण उनका सम्मान नहीं किया जाता है।
उनकी कहानी और काम से प्रेरणा लेकर वरुण सुरक्षाकर्मी की पोशाक पहनकर उन्हें बहादुरी और अपने परिवार को पालने व बच्चों को पढ़ाने की काबिलियत के लिए सलामी देते हैं।
dharmpath.com dharmpath