—जब विक्टोरिया बेकहम पर बरसी मेल बी

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ के रियूनियन को लेकर विक्टोरिया बेकहम पर तंज कसा है।

‘स्पाइस गर्ल्स’ का रियूनियन टूर अगले साल मई में होगा।

‘द सन’ के मुताबिक, मेल बी ने विक्टोरिया के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

ऐसी खबर है कि विक्टोरिया को छोड़कर बैंड के बाकी चारों सदस्य मेल बी, एमा बंटन, गेरी हॉर्नर और मेलेनी चिसलोम लंदन गए थे, जहां वह प्रमोशनल टूर पर थे।

चारों ने 14 घंटे स्टूडियो में बिताए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट किए, फोटोशूट किया।

यह बहुप्रतीक्षित टूर अगले साल मई से शुरू होगा। यूरोप में भी कुछ स्थानों पर होगा।

हालांकि, इस दौरान विक्टोरिया बेकहम साथ नहीं होगी।

द सन ने सूत्र के हवाले से बताया, “बाकी चारों विक्टोरिया से खफा हैं क्योंकि पहले विक्टोरिया साथ आने पर सहमत हो गई थीं लेकिन बाद में वह पीछे हट गई। एक बार तो विक्टोरिया ने बैंड से उन्हें अलग करने पर कानूनी दांवपेंच आजमाने की भी धमकी दी।

विक्टोरिया को पाखंडी भी कहा गया। मेलेनी ने विक्टोरिया के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493