मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘मरियम खान-रिपोर्टिग लाइव’ में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शीना बजाज ने असल जिंदगी के वकीलों से मुलाकात की।
आगामी एपिसोड में शीना के किरदार मेहर को भोपाल की एक लॉ कंपनी में नौकरी मिलने वाली है।
अपने किरदार की तैयारी के लिए शीना ने उनके व्यकितत्व व शारीरिक हावभाव को समझने के लिए असल जिंदगी के कुछ वकीलों से मुलाकात की।
शीना ने बयान में कहा,”मैं शो में इसस ट्रैक और तथ्य को लेकर काफी उत्साहित हूं। शो में मेरा किरदार कई लड़कियों के जीवन से मेल खाएगा। वकीलों के जीवन को समझने का यह अवसर बेहतरीन रहा।”
‘मरियम खान-रिपोर्टिग लाइव’ का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।
dharmpath.com dharmpath