चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री व फिल्मकार लक्ष्मी रामाकृष्णन निर्देशित तमिल फिल्म ‘अम्मानी’ शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। यह उनके निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म है। उनका कहना है कि वह 82 वर्षीय अभिनेत्री सुब्बालक्ष्मी की काम के प्रति प्रतिबद्धता और उत्साह देख उनसे काफ प्रभावित हुई थीं।
लक्ष्मी ने आईएएनएस को बताया, “मुझे उनकी उत्साह और प्रतिबद्धता बहुत अच्छी लगी, और इसने मुझ पर गहरा असर छोड़ा। अपने जमाने में वह नंगे पांव बगैर शिकायत किए घंटों शूटिंग करती थीं। उन्होंने जल्दी शूटिंग पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया।”
लक्ष्मी ने बताया कि सुब्बालक्ष्मी पाट्टी (दादी) कहलाना पसंद नहीं करतीं, उन्हें खुद को अक्का (बहन) कहलाना पसंद है।
यह फिल्म 82 वर्षीय कूड़ा बीनने वाली महिला के जावन पर आधारित हैं। फिल्म की कहानी प्रेरणास्पद और मजेदार है। लक्ष्मी खुद भी उस महिला से मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में दो महिलाओं को आपसी संबंध को दिखाया गया है।
फिल्म का निर्देशन करने के अलावा लक्ष्मी ने मुख्य भूमिका भी निभाया है।
उन्होंने बताया कि यह भूमिका उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी। इसमें वह उत्तरी मद्रास की रहने वाली बनी हैं, जो सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक काम करती है।
वेन गोविंदा निर्मित इस फिल्म में नितिन सत्या और बालाजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath