मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख और सलमान की केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद करते हैं और इसकी एक झलक हाल ही में प्रसारित हुए 23वें स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2016 में देखने को मिली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सलमान खान की मेजबानी वाले लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस-10’ में अपनी एक्शन फिल्म ‘रईस’ का प्रचार करने के लिए तैयार हैं।
शुक्रवार को सलमान ने ‘बिग बॉस-10’ के सेमीफिनाले की शूटिंग की। उन्होंेने फिल्म ‘करन-अर्जुन’ के सह-अभिनेता के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह रोचक खेलों के दौरान खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के सिलसिले में भी शाहरुख ‘बिग बॉस-9’ में आ चुके हैं। राहुल ढोलकिया निर्देशित ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं। फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath