..जब 7 लोगों के साथ घर साझा किया था एलिसिया विकेंडर ने

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता स्वीडिश अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर का कहना है कि शोबिज की दुनिया में मुकाम बनाने से पहले जब वह लंदन आई थीं तो उन्हें एक घर में सात लोगों के साथ रहना पड़ा था।

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता स्वीडिश अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर का कहना है कि शोबिज की दुनिया में मुकाम बनाने से पहले जब वह लंदन आई थीं तो उन्हें एक घर में सात लोगों के साथ रहना पड़ा था।

करियर की शुरुआत में स्टॉकहोम से लंदन आकर रहने वाली अभिनेत्री जल्द ही आगामी फिल्म ‘टॉम्ब रेडर’ में लारा क्रॉफ्ट के रूप में नजर आएंगी।

एलिसिया ने एक बयान में कहा, “मैं चाहती थी कि लारा का जीवन लंदन पहुंचने वाले किसी भी युवा के जीवन को दर्शाए।”

उन्होंने कहा, “जब मैं पहली बार लंदन आई थी, मैंने तीन लड़कियों के साथ एक घर साझा किया और फिर चार और लोग हमारे साथ रहने लगे। मैं चाहती हूं कि यह फिल्म ऐसा महसूस कराए जैसे यह आज की पृष्ठभूमि पर आधारित है और दर्शक ऐसा महसूस करें, जैसे इसकी शुरुआत एक ऐसी जगह से हो रही है, जिससे आप जुड़ाव महसूस कर सकें।”

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की पेशकश ‘टॉम्ब रेडर’ भारत में नौ मार्च को रिलीज होगी। फिल्म अमेरिका से एक सप्ताह पहले यहां (भारत) रिलीज हो रही है।

‘टॉम्ब रेडर’ में डोमिनिक वेस्ट, वाल्टन गोग्गिंस, डेनियल वू और निक फ्रोस्ट जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493